देश

धमतरी में आज होगा जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेले’ का आयोजन

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धमतरी में आज होगा जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेले’ का आयोजन

धमतरी, 21 अगस्त 2026 जनजातीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों, वन-धन विकास केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों और स्थानीय उद्यमियों को मंच प्रदान करने के लिए आज धमतरी के आजीविका महाविद्यालय में ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेले’ का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में भाग लेने वाले पात्र जनजातीय कारीगरों और उत्पादक समूहों का ट्राइफेड के साथ एम्पेनलमेंट किया जाएगा।

पंजीकृत होने के बाद ये कारीगर को देशभर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों, जनजातीय मेलों और ट्राइफेड के प्रमुख ‘ट्राईब्स इंडिया’ बिक्री केंद्रों के माध्यम से अपने उत्पाद बेच सकेंगे।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।