राज्य

धनबाद में 108 केंद्रों पर जेटेट परीक्षा जारी, 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी हो रहे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धनबाद में 108 केंद्रों पर जेटेट परीक्षा जारी, 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी हो रहे शामिल

धनबाद में 108 केंद्रों पर जेटेट परीक्षा जारी, 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी हो रहे शामिल, प्रवेश-पत्र में परीक्षा केन्द्रों के नाम अस्पष्ट होने के कारण अभ्यर्थियों को हुई परेशानी।

Short Headline: धनबाद में 108 केंद्रों पर जेटेट परीक्षा जारी, 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी हो रहे शामिल

01 नवंबर, धनबाद: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी, जेटेट की परीक्षा जारी है। धनबाद जिले में परीक्षा के लिए कुल 108 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करने और केंद्र तक पहुंचने में देरी होने की शिकायत की है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा हो रही है, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही परीक्षा की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रशासन का पूरा जोर परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की कदाचार की आशंका को रोकने पर है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता सही ढंग से प्रकाशित नहीं होने के कारण उन्हें केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ अभ्यर्थियों ने इसी वजह से देर होने की शिकायत भी की है।

बाइट- मकसूद आलम, अभ्यर्थी, जेटेट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।