धनबाद में 35 जंगली हाथियों का आतंक, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद, दहशत में ग्रामीण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धनबाद में 35 जंगली हाथियों का आतंक, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद, दहशत में ग्रामीण, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जिप सदस्य स्वाती चौधरी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग।
Short Headline: धनबाद में 35 जंगली हाथियों का आतंक, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद, दहशत में ग्रामीण
28 सितंबर, धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड के मरीचो पंचायत में करीब 35 जंगली हाथियों के झुंड ने डेरा डाल दिया है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात हाथियों का झुंड अचानक गांव में पहुंच गया और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि धान की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
हाथियों के गांव में पहुंचने के दौरान बिजली भी नहीं थी। अंधेरे में ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लोगों का कहना है कि हाथियों के आने के वक्त एक घर में गर्भवती महिला भी मौजूद थी, जो आसानी से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थी। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद् सदस्य स्वाति चौधरी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के साथ मुआवजा देने की मांग की।
वहीं, हाथियों का झुंड अभी भी गांव के आसपास मौजूद बताया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। जिप सदस्य ने प्रशासन और डीएफओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हाथियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
बाइट- सिद्धमुनि कुमारी, पीड़ित परिवार के सदस्य
बाइट- स्वाति चौधरी, जिला परिषद् सदस्य