धनतेरस पर डबल मुनाफा, 100000 के निवेश पर मिलेगा 25% ज्यादा सोना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धनतेरस आने वाला है. इस मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है.
अगर आप भी इस बार धनतेरस वाले दिन सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको सोने की मौजूदा कीमतें राहत देने वाली हैं. दरअसल, सोना जनवरी 2026 में दर्ज किए गए अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ चुका है.
ऐसे में आप 100000 रुपये के निवेश पर जनवरी के मुकाबले अभी 25% ज्यादा सोना खरीद सकते हैं.
जनवरी के आखिर में 24 कैरेट सोने पर 1 लाख रुपये खर्च करने पर लगभग 5.7 ग्राम सोना मिलता.
आज उसी रकम में लगभग 7.1 ग्राम सोना मिल सकता है.
शुक्रवार को 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम अभी 1,40,054 रुपये है.
वहीं, 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,75,340 रुपये थी.
यानी कि सोना अभी जनवरी में अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से 20% नीचे हैं. MCX पर गिरावट और भी ज्यादा है.
MCX के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो जनवरी के 1,80,779 रुपये के उच्च स्तर से लगभग 23% कम है.
पिछले साल इससे भी कम थी कीमत
बेशक सोना जनवरी के मुकाबले सस्ता हुआ है और आपका यह सोचना भी सही है कि अभी धनतेरस पर सोना खरीदकर आप मुनाफा कमाएंगे.
लेकिन आपके उत्साहित होने से पहले एक और पहलू यह भी बता दें कि पिछले धनतेरस पर त्योहार से ठीक पहले के आखिरी कामकाजी दिन (17 अक्टूबर, 2025) को IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
उस कीमत पर, 1 लाख रुपये में 7.7 ग्राम सोना मिलता था.
आज सोना उसके मुकाबले लगभग 8% महंगा है इसलिए उतने ही पैसों में अब लगभग 7.5% कम सोना मिलेगा.
जिन निवेशकों ने पिछले धनतेरस पर सोना खरीदा था, वे अभी भी कुछ फायदे में हैं.
वहीं, जिन्होंने जनवरी में सोने की सबसे ऊंची कीमत (पीक) पर खरीदारी की थी, उन्हें लगभग 20% का नुकसान हो रहा है क्योंकि उस समय निवेश किए गए 1 लाख रुपये की कीमत अब लगभग 79,900 रुपये रह गई है.
इन बेंचमार्क दरों में 3% GST और गहने बनाने का खर्च (मेकिंग चार्ज) शामिल नहीं है.
अभी निवेश करें या रूकें?
कई
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar