अपराध

धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं

दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है.

ऐसे में लोग इस खास मौके पर सोने के गहने, कॉइन, बार या कोई बर्तन या कुछ और खरीदते हैं.

जब हर साल सोना खरीदा जाता है और उसे रखा जाता है, तब कई बार लोगों के मन में ये सवाल आता है कि घर में कितना सोना रखना कानूनी है? क्या ज्यादा सोना रखने पर आयकर विभाग उसे जब्त कर सकता है?

नहीं जानते होंगे ना? तो आइये आपको बताते हैं कि घर में आप कितना सोना रख सकते हैं. इसके लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग- अलग नियम हैं या नहीं?

या फिर घर पर सोना रखने की कोई लिमिट ही नहीं है.

क्या कहते हैं आयकर के नियम?

आयकर नियमों के मुताबिक, घर में सोना रखने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है.

यानी कोई व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार कितना भी सोना रख सकता है.

हालांकि, इसके लिए ये बताना जरूरी है कि सोना कहां से आया है और उसे किस पैसे से खरीदा गया है.

इसका मतलब है कि आपने सोना जहां से भी खरीदा हो उसकी रसीद या पावती आपके पास होना चाहिए.

महिला पुरुषों के लिए हैं अलग नियम?

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नियमों के अनुसार, आयकर विभाग की तलाशी के दौरान सोने के गहनों की एक तय मात्रा सामान्य तौर पर जब्त नहीं की जाती है.

जिसमें यदि शादीशुदा महिला है तो उसके पास 500 ग्राम तक का सोना हो सकता है. तो वहीं यदि अविवाहित महिला है तो उसके पास 250 ग्राम तक हो सकता है. तो वहीं पुरुषों के लिए ये लिमिट थोड़ी और कम है.

पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं.

ये सीमाएं सोने के मालिकाना हक की नहीं हैं. इनका संबंध आयकर विभाग की तलाशी के दौरान गहनों को जब्त करने से है.

इसका मतलब ये है कि शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम से ज्यादा सोना होने पर भी वो गैरकानूनी नहीं है.

अगर वो सोने का सही स्रोत बता सकती है, तो ज्यादा सोना रखने पर भी उसे परेशानी नहीं होनी चाहिए.

ज्यादा सोना होने पर क्या करें?

अगर किसी शादीशुदा महिला के पास 700 ग्राम सोना है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आयकर विभाग उसके 200 ग्राम

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।