राज्य

धार की भोजशाला में मां वाग्देवी को अर्पित की 1,111 मीटर लंबी चुनरी, निकली भव्य चुनरी यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धार की भोजशाला में मां वाग्देवी को अर्पित की 1,111 मीटर लंबी चुनरी, निकली भव्य चुनरी यात्रा

धार, अक्टूबर 14: शारदीय नवरात्रि पर भोज उत्सव समिति और सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में राजा भोज उद्यान से निकली यात्रा; शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत।C

शारदीय नवरात्रि पर धार में मंगलवार को भोज उत्सव समिति और सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में राजा भोज उद्यान से ऐतिहासिक भोजशाला तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भोजशाला में मां वाग्देवी को 1,111 मीटर लंबी चुनर अर्पित की गई। चुनरी यात्रा का सामाजिक संगठनों, और आम-जनों द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया । चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों त्रिमूर्ति चौराहा, धान-मंडी चौराहा,नर्सिंग चौपाटी,आनंद चौपाटी,राजबाड़ा, आदि मार्गो,से होकर वाग्देवी मंदिर भोजशाला पहुंची।

-----------------

बाइट - गोपाल शर्मा, संयोजक, भोजशाला मुक्ति यज्ञ ,धार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।