अपराध

धार-इंदौर मार्ग पर 12 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद:नवरात्रि में बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धार-इंदौर मार्ग पर 12 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद:नवरात्रि में बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

धार शहर के प्रमुख धार-इंदौर मार्ग पर जेतपुरा से इंदौर नाका तक पिछले 12 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। नवरात्रि शुरू होने के बाद इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन रात में रोशनी नहीं होने से रहवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से अब तक स्ट्रीट लाइट चालू कराने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रमुख मार्ग पर अंधेरा, राहगीरों को असुरक्षा धार-इंदौर मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां से रोज बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। नवरात्रि के दौरान धार्मिक गतिविधियों के चलते लोगों की आवाजाही और बढ़ गई है। ऐसे में जैतपुरा से इंदौर नाका तक लाइट बंद होने से रात में पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है।

पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी के साथ असुरक्षा का डर भी बना रहता है। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को भी परेशानी स्ट्रीट लाइट बंद होने का असर सुबह भी दिखाई दे रहा है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोगों को अंधेरे में चलने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से पैदल चलने वालों को आसपास की स्थिति देखने में भी दिक्कत होती है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान स्थानीय रहवासियों के अनुसार, स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत कई बार नगर पालिका में की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख मार्ग पर लगातार 12 दिनों तक लाइट बंद रहना परेशानी बढ़ा रहा है। रहवासियों ने नगर पालिका से जल्द स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की है, ताकि रात और सुबह के समय आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।