धर्म बदलो, सारे दुख खत्म होंगे... पालघर में धर्मांतरण कराने पहुंचीं 22 महिलाओं पर FIR, हैदराबाद से जुड़े तार?

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाकडपाड़ा गांव में धर्म परिवर्तन का कथित दबाव बनाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने 22 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. मोखाडा पुलिस स्टेशन में यह कार्रवाई 18 वर्षीय एक स्थानीय छात्र की शिकायत के आधार पर की गई है.
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
📡 स्रोत: News18 Hindi