राज्य

धौलाकुआं की सुंकर नदी में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धौलाकुआं की सुंकर नदी में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र की सुंकर नदी में स्थानीय लोगों ने अवैध खनन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय जेसीबी और ट्रैक्टरों के जरिए नदी और आसपास के बरसाती खड्डों में खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और भू-कटाव का खतरा बढ़ रहा है। शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद खनन में शामिल लोग वहां से चले गए।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सुंकर नदी और उसके आसपास के बरसाती खड्ड इन दिनों खनन माफिया के निशाने पर हैं। माफिया रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दे रहा है। लगातार हो रही इस माइनिंग से जहाँ पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँच रहा है, वहीं भू-कटाव का खतरा भी मंडराने लगा है।

परेशान स्थानीय लोगों ने अब खुद इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मशीनों के शोर और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आसपास के ग्रामीणों का रात को सोना भी मुशिकल हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

बाइट :- अजय कुमार, स्थानीय निवासी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धौलाकुआं की सुंकर नदी में अवैध खनन की बात है। ग्रामीणों का दावा है कि रात में जेसीबी और ट्रैक्टरों से नदी के साथ-साथ बरसाती खड्डों में खनन हो रहा है, जिससे पर्यावरणीय क्षति और भू-कटाव का खतरा बढ़ रहा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग और स्थानीय पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को उजागर करती है, जो क्षेत्रीय विकास और जल संरक्षण के लिए खतरा है। यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जल स्रोतों का क्षरण, मिट्टी का कटाव, कृषि उत्पादन में गिरावट और स्थानीय लोगों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।