धौलपुर नगरपरिषद की पहली बैठक, सफाई-सीवर पर मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धौलपुर नगरपरिषद बोर्ड की पहली साधारण सभा में सफाई, जलभराव, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी शहर की समस्याओं पर चर्चा हुई। सभापति गिरीश गर्ग ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
धौलपुर, 5 अक्टूबर। नगरपरिषद बोर्ड की साधारण सभा की प्रथम बैठक नगरपरिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरपरिषद सभापति गिरीश गर्ग ने की, जबकि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं सभी 60 पार्षदों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई।
बैठक में शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षदों ने विभिन्न मुद्दे उठाए। सबसे प्रमुख रूप से सफाई व्यवस्था, जलभराव और जल निकासी को लेकर चर्चा हुई। नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।
शहर की सीवर व्यवस्था को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। टूटे सीवर चैंबरों की मरम्मत, बंद सीवर लाइनों को चालू कराने और सीवर व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर मंथन किया गया।
इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। शहर में आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई तथा इनके विस्थापन सहित आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार किया गया।
बैठक में आगामी शरद महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और नगरपरिषद क्षेत्र के विकास को लेकर पार्षदों ने अपने सुझाव रखे।
अंत में सभापति गिरीश गर्ग ने नगरपरिषद अधिकारियों को शहर की समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संबोधन -श्रीनिधि बीटी( जिला कलेक्टर, धौलपुर)
बाइट 1 - गिरीश गर्ग (सभापति, नगरपरिषद, धौलपुर )
बाइट 2 -विष्णु परमार(आयुक्त, नगरपरिषद, धौलपुर )
बाइट 3- जीतू कंषाना (नवनिर्वाचित ,वार्ड पार्षद)
बाइट 4 -अनीश खान। (नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद )