खेल

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम ने कहा- माफी मांगें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम ने कहा- माफी मांगें

Dhirendra Shastri Controversy : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Shastri ) पंजाब के लुधियाना में कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कुछ टिप्पणियों पर विवाद हो गया। पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब में क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने उनके बयान पर आपत्ति जताई।

माफी मांगें पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंजाब के शाही इमाम रहमानी लुधियानवी ने मांग की है कि शास्त्री माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेसिडेंट का कहना है कि शास्त्री जी अपने इमोशन पर थोड़ा लगाम रखें। क्या करना है, इसका फैसला कल करेंगे। उन्होंने पूरी क्रिश्चियन कम्युनिटी को लुधियाना में इकट्ठा होने को कहा है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे न तो मुसलमानों के खिलाफ हैं और न ही ईसाइयों के खिलाफ। वे सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: नेता विपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर खेल मंत्री विश्वास सारंग का हमला, कहा- जहां भी जाते हैं, झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं धीरेंद्र शास्त्री ने दिया था ये बयान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लुधियाना में कथित तौर पर दोनों धर्मों को लेकर कुछ टिप्पणी की थीं।

उन्होंने कहा कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हली-उल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं। जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते। ये खबर भी पढ़ें: एमपी में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन!

सोशल मीडिया पर सर्टिफिकेट वायरल, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।