व्यापार

धीरूभाई ने भारत को सिर्फ बचत नहीं, निवेश करना सिखाया:शेयर बाजार को मध्यमवर्गीय परिवारों तक पहुंचाया, बड़े सपनों का साझेदार बनाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
धीरूभाई ने भारत को सिर्फ बचत नहीं, निवेश करना सिखाया:शेयर बाजार को मध्यमवर्गीय परिवारों तक पहुंचाया, बड़े सपनों का साझेदार बनाया

गुजरात हमेशा से व्यापार, बचत और सोच-समझकर जोखिम उठाने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन गुजरात के चोरवाड से निकले एक व्यक्ति ने गुजरात और पूरे देश को दिखाया कि इन खूबियों से कितनी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनका नाम था धीरूभाई अंबानी। उस दौर में भारत का शेयर बाजार कुछ अमीर कारोबारियों और बड़े व्यावसायिक परिवारों तक सीमित था।

आम मध्यमवर्गीय परिवार अपने पैसे सोने, जमीन या बैंक में जमा करते थे। किसी बड़ी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के बारे में वे शायद ही सोचते थे। धीरूभाई अंबानी ने इस सोच को बदल दिया। उनके पास न कोई विरासत में मिला कारोबारी साम्राज्य था और न ही कोई बड़ा व्यावसायिक परिवार। उनके पास एक ऐसी सोच थी, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी।

वे बड़े सपने देखते थे और आम लोगों को भी उन सपनों का भागीदार बनाना चाहते थे। आज भारत में स्टार्टअप और बड़ी कंपनियों की चर्चा होती है, लेकिन धीरूभाई ने बहुत पहले ही एक नए कारोबारी की तरह अपना सफर शुरू किया था। चोरवाड से अदन तक का सफर धीरूभाई अंबानी का जन्म 1932 में सौराष्ट्र के तटीय इलाके चोरवाड में एक साधारण परिवार में हुआ था।

किशोरावस्था में ही वे काम की तलाश में यमन के अदन शहर चले गए। वहां उन्होंने ए.

बेस्से एंड कंपनी में क्लर्क के रूप में काम शुरू किया। बाद में वे कंपनी के पेट्रोलियम कारोबार से जुड़े एक तेल भरने वाले स्टेशन का प्रबंधन करने लगे। अदन उनके लिए किसी बिजनेस स्कूल से कम नहीं था। वहां उन्होंने जहाजों, व्यापारियों और अलग-अलग देशों के बीच होने वाले कारोबार को करीब से देखा।

उन्होंने सीखा कि व्यापार केवल इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आपके पास क्या है, बल्कि इस पर भी निर्भर करता है कि आप अवसरों को कितनी अच्छी तरह पहचानते हैं। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने छोटा व्यापार शुरू किया। पहले मसालों का कारोबार किया, फिर धागे के व्यापार में उतरे और आगे चलकर विनिर्माण के क्षेत्र में कदम रखा।

1966 में गुजरात के नरोडा में उन्होंने कपड़ा मिल शुरू की। इसी से विमल ब्रांड को पहचान मिली, जो जल्द ही घर-घर में मशहूर हो गया। एक सवाल जिसने भारतीय निवेश की सोच बदल दी धीरूभाई का सबसे बड़ा विचार एक सरल लेकिन क्रांतिकारी सवाल में छिपा था। अगर भारत के लाखों परिवार अपने बच्चों के भविष्य के लिए मेहनत से पैसे बचाते हैं, तो वे बड़ी कंपनियों के बनाए उ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धीरूभाई अंबानी ने शेयर बाजार को आम लोगों के लिए सुलभ बनाया, जिससे भारत में निवेश की सोच बदल गई। यह विषय बताता है कि कैसे एक व्यक्ति ने मध्यमवर्गीय परिवारों को निवेश के माध्यम से संपत्ति बढ़ाने का मार्ग दिखाया। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वित्तीय समावेशन बढ़ा, लोगों को बचत से निवेश की ओर ले जाकर आर्थिक सशक्तिकरण हुआ। इसका आम जनता पर असर यह है कि अधिक लोग अपने पैसे को बैंक जमा या सोने के बजाय शेयरों में लगाना सीखेंगे, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे और समग्र आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।