आप न धोखा खाइएगा! फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से ऐसे चूना लगा रहे ठग

दिल्ली पुलिस की साइबर नॉर्थ थाना पुलिस ने दुकानदारों को फर्जी Paytm/UPI पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है. आरोपी पहले दुकान से सामान खरीदता था और भुगतान के नाम पर मोबाइल में फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदार को भरोसा दिलाता था कि पैसे भेज दिए गए है.
जब दुकानदार खाते में रकम नहीं आने की बात कहता था तो आरोपी मोबाइल चेक करने के बहाने फोन अपने हाथ में लेने की कोशिश करता था. मौका मिलने पर मोबाइल लेकर बैंक और UPI ऐप के जरिए खाते से पैसे निकाल लेता था. पुलिस के मुताबिक अब तक सामने आए मामलों में 30 लाख 81 हजार 700 रुपये से ज्यादा की ठगी का पता चला है.
मामले की जांच अभी जारी है और ठगी की रकम तथा अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. 29 मार्च को सामने आया मामला डीसीपी नार्थ निहारिका भट्ट ने बताया कि मामला 29 मार्च 2026 को सामने आया.
जब सदर बाजार स्थित कपड़े की दुकान के मालिक विष्णु कुमार गोयल ने साइबर नॉर्थ थाने में शिकायत दी. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया और कपड़े खरीदे. भुगतान के समय उसने Paytm का ऐसा स्क्रीनशॉट दिखाया. जिसमें पेमेंट सफल बताया गया था, लेकिन बैंक खाता चेक करने पर दुकानदार को कोई रकम जमा नहीं मिली.
आरोपी ने इसके बाद पेमेंट की समस्या ठीक करने के बहाने दुकानदार का मोबाइल लेने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक मोबाइल तक पहुंच मिलने के बाद आरोपी ने दुकानदार के बैंक खाते से एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया. शिकायत के आधार पर साइबर नॉर्थ थाने में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने खंगाले रिकॉर्ड
जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, UPI ट्रांजेक्शन और मोबाइल से जुड़े तकनीकी रिकॉर्ड खंगाले. पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम पहले शाहिना नाम की महिला के बैंक खाते में पहुंची थी. इसके बाद रकम कई खातों में ट्रांसफर की गई, ताकि पैसों का असली स्रोत छिपाया जा सके. पुलिस ने शाहि
📡 स्रोत: ABP Live