भोपाल

ढोलक-मंजीरे और थाली-चम्मच बजाकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सीएम हाउस तक पहुंचने का प्रयास

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ढोलक-मंजीरे और थाली-चम्मच बजाकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सीएम हाउस तक पहुंचने का प्रयास

भोपाल। राजधानी भोपाल में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टीटी नगर स्थित ननके पेट्रोल पंप से मुख्यमंत्री निवास की ओर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जुटे व्यापारियों ने झांझ-मंजीरे, ढोलक, थाली और चम्मच बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने “व्यापारी एकता जिंदाबाद”, “हम सब एक हैं, हम अपना अधिकार मांगते हैं” जैसे नारे लगाए। व्यापारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री तक अपनी समस्याएं पहुंचाने का प्रयास किया।

सत्यनारायण खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में व्यापारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रदर्शन किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल के व्यापारियों ने ननके पेट्रोल पंप से मुख्यमंत्री निवास तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, ढोलक, मंजीरे और थाली-चम्मच की धुन पर अपनी मांगें रखीं। यह विषय व्यापारियों के अधिकारों और आर्थिक नीतियों से जुड़ी असंतुष्टि को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय व्यापारिक वर्ग अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाने के लिए कितनी सक्रिय है, और यह सरकार की नीतियों पर दबाव डाल सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि व्यापारिक क्षेत्र की समस्याओं पर अधिक ध्यान दिया जाएगा, जिससे व्याप

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।