धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत के दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन चुनी है.
उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को अपनी टीम का ओपनर चुना, इन दोनों ने मिलकर तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के गेंदबाजी लाइन-अप की धज्जियां उड़ा दी थीं.
मजे की बात यह रही कि उनसे अपनी प्लेइंग इलेवन में पुरुष और महिला क्रिकेटरों को भी शामिल करने के लिए कहा गया.
टेस्ट, वनडे और टी20, अनाया बांगर ने अपनी ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन में 3 महिला और 8 पुरुष क्रिकेटरों को शामिल किया.
दरअसल इंटरव्यू के होस्ट ने मजाक में प्लेइंग इलेवन में स्पिन गेंदबाजी विकल्प के लिए अनाया बांगर का नाम लिया. अनाया ने भी खुद को इस लिस्ट में शामिल कर लिया.
टॉप ऑर्डर में वैभव-अभिषेक और सचिन
अनाया बांगर ने अपनी ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को चुना.
वैभवऔर अभिषेक, दोनों को अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाना जाता है.
टी20 इंटरनेशनल में वैभव का स्ट्राइक रेट 185.63 और अभिषेक 196.83 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं.
नंबर-3 पर उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को चुना, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 34357 रन बनाए.
विराट नंबर-4, धोनी कप्तान
उन्होंने नंबर-4 के लिए विराट कोहली को चुना. हालांकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादातर उन्होंने तीसरे क्रम पर बैटिंग की है.
इसके अलावा उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और एमएस धोनी को भी शामिल किया. अनाया बांगर ने धोनी को अपनी ऑल-फॉर्मेट टीम का कप्तान बनाया है.
इसी बीच उन्होंने ऑलराउंडर का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंपा. वो टीम में पांचवां गेंदबाजी विकल्प भी होंगे.
गेंदबाजी में बुमराह-कपिल देव
अनाया बांगर जब क्रिकेट खेलती थीं, तो बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करती थीं.
उन्होंने अपनी गेंदबाजों की लिस्ट में खुद के अलावा झूलन गोस्वामी और जसप्रीत बुमराह को जगह दी.
जब 11वां खिलाड़ी चुन
📡 स्रोत: ABP Live Khel