ध्रुव जुरेल ने 'जय जवान, जय किसान' सेलिब्रेशन का खोला राज, बोले- 'मेरे दादा...'

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ा. नंबर सात पर बैटिंग के लिए उतरे जुरेल ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 115* रनों की पारी खेली. मैच के दूसरे दिन सेंचुरी पूरी करने के बाद जुरेल के बड़ा ही अनोखा सेलिब्रेशन किया.
उन्होंने अपने बाइसेप पर 'जय जवान, जय किसान' का नारा टैटू के रूप में लिखवाया हुआ है. शतक के बाद जुरेल ने पहले हेलमेट उतारकर सेलिब्रेट किया.
इसके बाद उन्होंने अपनी जर्सी की आस्तीन को ऊपर करके लाल बहादुर शास्त्री जी के जरिए दिए गए नारे को दिखाया. जुरेल का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया. अब लोग जानना चाह रहे हैं जुरेल ने यह सेलिब्रेशन क्यों किया? दिन का खेल समाप्त होने के बाद जुरेल ने सेलिब्रेशन को लेकर राज खोला.
जय जवान जय किसान 🇮🇳🔥💯 pic.twitter.com/0hYPz4Jebs Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 24, 2026 सेलिब्रेशन पर क्या बोले ध्रुव जुरेल?
भारतीय क्रिकेट को करीब से जानने वाले शायद इस बात से वाकिफ होंगे कि जुरेल के पिता भारतीय सेना में जवान रह चुके हैं. उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में योगदान दिया था.
इससे पहले कुछ मौकों पर जुरेल को पिता के लिए 'सैल्यूट' का सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया है. इस बार उन्होंने सेलिब्रेशन पिता के साथ-साथ अपने दादा के लिए भी किया. उनके दादा एक किसान थे.
यह भी पढे़ं: कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भार
📡 स्रोत: ABP Live Khel