व्यापार

ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरैल के शतक लगाने के बाद 'टैटू दिखाकर किए गए सेलिब्रेशन पर फिदा हुए हैं. उन्होंने 'जय जवान जय किसान' लिखते हुए जुरैल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरैल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 115 रनों की पारी खेली है. उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में किए गए सेलिब्रेशन के पीछे की वजह भी बताई. जय जवान जय किसान pic.twitter.com/FyoY3vKT1j

Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 24, 2026 पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जुरेल ने कहा कि उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक रह चुके हैं. उन्होंने कहा, 'यही मेरी जड़ें हैं और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता.

इसलिए वह सलामी मेरे पिता और दादा के लिए थी.' उन्होंने टेस्ट करियर के दूसरे शतक को अपने माता-पिता को समर्पित किया. शेयर किया सेंचुरी लगाने का किस्सा

शतक बनाने से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए जुरेल ने कहा कि जब वह 99 रन पर बैटिंग कर रहे थे, तब तक उनका पूरा कंट्रोल था, लेकिन उसके बाद गेंदबाज असिता फर्नांडो ने बेहतर लेंथ पर गेंदबाजी शुरू की और श्रीलंकाई फील्डिंग भी ज्यादा बेहतर हो गई.

फर्नांडो की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेलने के बाद जब जुरेल ने गेंद के सामने फील्डर को तेजी से आते देखा तो उन्हें लगा, ओह! मैंने ये क्या कर दिया.' हालांकि किसी तरह एक रन लेने में वह कामयाब रहे और शतक पूरा किया.'

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।