डी-मार्ट के सामने से बाइक चोरी करने वाला गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कजलीखेड़ा पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, करीब एक लाख रुपये का मशरूका जब्त
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी रितिक मीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 सितंबर की शाम उनके चाचा विक्रम मीना मोटरसाइकिल से कोलार रोड स्थित डी-मार्ट पहुंचे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल कलारी के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर कजलीखेड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी और चोरी किए गए वाहन की तलाश के लिए टीम गठित की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल एमपी 04 वाईएस 8198 गैहूखेड़ा मस्जिद के पास झाड़ियों में खड़ी है और वहां एक व्यक्ति मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल सेन पिता परसराम सेन, उम्र 38 वर्ष, निवासी बैरागढ़ चिचली, भोपाल बताया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में राहुल सेन ने 25 सितंबर की शाम डी-मार्ट के सामने कलारी के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान उसने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई, जिसके बाद एमपी 04 वाईएम 8158 नंबर की दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। इस संबंध में पहले से अपराध क्रमांक 356/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस द्वारा उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई।
बरामदगी में दो मोटरसाइकिल शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक केशांत शर्मा, उप निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक रामनरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक चतर सिंह तथा आरक्षक सचिन धाकड़, प्रदीप यादववंशी, राहुल राजपूत और धीर सिंह रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
डी-मार्ट के सामने से बाइक चोरी करने वाले को कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये है। यह विषय वाहन चोरी के बढ़ते मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की कमियों को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है और चोरी की गई संपत्ति को वापस कर रही है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे और स्थानीय पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
किसी भी चोरी या हिंसा से बचने के लिए समाज में सहानुभूति और संवाद का माहौल बनाना ज़रूरी है। जब आप किसी असफलता या गुस्से का सामना करें, तो कानूनी रास्ते और मध्यस्थता का सहारा लें, न कि चोरी या हिंसा का। हर व्यक्ति का अधिकार है सुरक्षित रहने का, और समाज को मिलकर ऐसे कार्यों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए।