व्यापार

डीआरएम से रखी मांग: रेल सुविधाओं के विस्तार करें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीआरएम से रखी मांग: रेल सुविधाओं के विस्तार करें

मनेंद्रगढ़ | छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एमसीबी के पदाधिकारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल मंडल प्रबंधक राकेश रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की रेलवे संबंधी समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर मांगपत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने एमसीबी जिले में रेल सेवाओं के विस्तार और मौजूदा ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन में चैंबर की मांग पर लगाए गए तीन एसी कोच यात्रियों से भरे रहते हैं। ऐसे में दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने की मांग की गई।

साथ ही ट्रेन का गोंदिया तक विस्तार करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे जिलेवासियों को राजधानी क्षेत्र की ओर सीधी रेल सेवा मिल सके। चिरमिरी-रीवा ट्रेन का संचालन सप्ताह में सातों दिन करने और शहडोल-नागपुर ट्रेन को चिरमिरी तक विस्तारित करने की मांग भी की गई।

इसके अलावा चिरमिरी-बिलासपुर के बीच नई मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया। इसे सुबह 5 बजे चिरमिरी से रवाना कर 11 बजे बिलासपुर और दोपहर 12 बजे बिलासपुर से रवाना कर शाम 6 बजे चिरमिरी पहुंचाने की मांग रखी गई।

इस दौरान मनोहर लाल खोडियार, जयचंद बोथरा, गणेश सोनी, संजय केसरवानी, संजीव ताम्रकार, विनय अग्रवाल, प्रदीप जैन, राजेश अग्रवाल, सौरभ ताम्रकार, सुमित अग्रवाल, जसविंदर सिंह खनूजा, मोहन छत्तानी, प्रमोद बंसल, राकेश मेघानी रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।