डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू:बुलंदशहर के यात्रियों को उज्जैन महाकाल दर्शन में मिलेगी सुविधा
बुलंदशहर के डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित ठहराव बुधवार से शुरू हो गया। ट्रेन के ठहराव से बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के अन्य शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
खासकर महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी होगी। बुधवार को बरेली से इंदौर जाते समय रुकेगी ट्रेन नई समय-सारणी के अनुसार बरेली से इंदौर जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 2:12 बजे डिबाई स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं, इंदौर से बरेली लौटने वाली ट्रेन गुरुवार सुबह 11:23 बजे डिबाई स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन के नियमित ठहराव की शुरुआत के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नेत्रपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी डिबाई स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी है।
लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। अब उज्जैन और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इससे धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ व्यापार और अन्य कामों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
📡 स्रोत: NewsData.io