खेल

डीडवाना में 70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीडवाना में 70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता शुरू

डीडवाना, 28 सितंबर। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के तहत बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की 83 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर तक किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा और पूजा इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक एवं आयोजक बजरंग सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

आयोजक बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि बालिका अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की कुल 83 टीमें डीडवाना पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है।

राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि डीडवाना की पहचान खेल नगरी के रूप में है। यहां के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, बास्केटबॉल सहित कई खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है।

भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं, दौसा से टीमों के साथ पहुंचीं प्रशिक्षक रेखा राजौरिया सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिता को लेकर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

बाइट 01: बजरंग सिंह, राठौड़ (आयोजक)

बाइट 02: रेखा राजौरिया (प्रशिक्षक)

बाइट 03: जितेंद्र सिंह जोधा (भाजपा नेता)

बाइट 04: अजीत सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान बास्केटबॉल संघ)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।