खेल

डीडवाना में 3 दिवसीय अखिल भारतीय व क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीडवाना में 3 दिवसीय अखिल भारतीय व क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

डीडवाना स्थानीय पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय व क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का गरिमामय माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का समापन 13 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पवन मल्लावत, चंद्र प्रकाश सेवक, इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी अभ्युदय चौधरी, जिला संघ चालक रामअवतार सराफ तथा विद्यालय समिति के अध्यक्ष हरिशंकर भारूका उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय समिति के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक कमल मोट द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सारस्वत के साथ मिलकर प्रतियोगिता के ध्वज का रोहण किया और खेलकूद प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में बास्केटबॉल, लॉन टेनिस एवं बैडमिंटन की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन अवसर पर बहन टीना तेजस्वी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक रामअवतार सराफ ने कहा, "एक सच्चा खिलाड़ी वह होता है जो खेलते समय केवल हार या जीत को ध्यान में नहीं रखता।

खेलों से हमारे अंदर टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, परस्पर सहयोग, अनुशासन और जीवन में संघर्ष करने की शक्ति का विकास होता है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दिनों में विभिन्न खेल मैदानों पर कड़े और रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। डीडवाना.

प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित मंचासीन अतिथि।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।