राजनीति

डीडवाना जन सेवा शिविर में पहुंचे एडीएम:अधिकारियों को दिए साफ निर्देश- लोगों की समस्याओं का तुरंत करें समाधान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीडवाना जन सेवा शिविर में पहुंचे एडीएम:अधिकारियों को दिए साफ निर्देश- लोगों की समस्याओं का तुरंत करें समाधान

डीडवाना पंचायत समिति में गुरुवार को आयोजित जन सेवा शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लेकर शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निस्तारण की जानकारी ली। एडीएम ने अधिकारियों को पेंशन, राजस्व, पानी, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए।

विभागीय काउंटरों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अलग-अलग विभागों के काउंटरों पर पहुंचकर वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से शिविर में आए लोगों की समस्याओं, प्राप्त आवेदनों और अब तक किए गए निस्तारण के बारे में जानकारी ली। लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सेवा शिविर में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने और लंबित मामलों को जल्द निपटाने पर जोर दिया। पेंशन, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा के मामलों पर जोर एडीएम ने विशेष रूप से पेंशन, राजस्व, पानी, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लोगों को उनका लाभ समय पर मिलना चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद शिविर में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम सारण, विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।