डीएम दीपक मीणा जनगणना प्रशिक्षण में, फील्ड ट्रेनर्स को दिए जरूरी निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत बुधवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देवरिया रोड, कूड़ाघाट में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी दीपक मीणा पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे फील्ड ट्रेनर्स से संवाद कर जनगणना कार्य से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनगणना के महत्व से अवगत कराते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।