डीएम-एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

कन्नौज में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
डीएम ने अधिकारियों और बंदियों को जरूरी सुविधाएं देने और जेल में किसी भी प्रतिबंधित सामान के प्रवेश को रोकने के निर्देश दिए इसके साथ ही जेल में आने-जाने वालों की जांच और उनका विवरण दर्ज करने को भी कहा।नए बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जरूरतमंदों को समय पर इलाज देने के निर्देश भी दिए गए।
एसपी ने जेल में लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न करने को कहा।