डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर एफएलसी कार्य की गुणवत्ता जांची
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य की गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर एफएलसी का कार्य दो सितंबर से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहा है।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी कार्य निर्धारित समय में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने एफएलसी हॉल में केवल अधिकृत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और नामित कर्मचारियों को प्रवेश देने तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का भी निरीक्षण किया। डीएम ने ईसीआईएल के इंजीनियर को ईवीएम-वीवीपैट की जांच निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण चुनावी सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया। यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आवश्यक है, क्योंकि पहली स्तर की जाँच (एफएलसी) के तहत ईवीएम और वीवीपैट का निरीक्षण किया जाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे चुनावी ध्वजधारी उपकरणों में किसी भी दोष को समय पर पहचानकर सुधार किया जा सकता है, जिससे चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनी रहती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि विश्वसनीय और सुरक्षित मतदान उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे मतदाता विश्वास ब