देश

डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

भास्कर न्यूज | बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में नीलाम पत्र वाद, सेवा संवाद, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे और भू-समाधान पोर्टल समेत विभिन्न योजनाओं एवं मामलों की समीक्षा की गई।

पिछले सप्ताह की तुलना में वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा।सहयोग शिविर के तहत विगत सप्ताह 104 नए परिवाद दर्ज किए गए। डीएम ने सभी परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा में बताया गया कि पिछले सप्ताह 73,566 सर्वे का कार्य पूरा किया गया।

वहीं, फार्मर रजिस्ट्री में 1,223 रैयतों का पंजीकरण किया गया तथा प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित 283 कार्य किए गए। फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को कार्ययोजना बनाकर तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में रुचि नहीं लेने वाले कर्मियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बांका| आमजनों की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहल तेज कर दी गई है। सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 37 आवेदकों ने अपनी शिकायतें और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।जिला पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई। साथ ही जिले के सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों की शिकायतों की सुनवाई करें और उनके समाधान को प्राथमिकता दें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा में पाया गया कि सोलर पैनल के अधिष्ठापन में वृद्धि हुई है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।

डीएम ने कार्यपालक अभियंता को लक्ष्य के अनुरूप अधिष्ठापन में तेजी लाने तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि नीलाम पत्र पदाधिकारियों द्वारा अब तक कोई डिस्ट्रेस वारंट निर्गत नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए बकायेदारों से बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार डिस्ट्रेस वारंट निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विशिष्ट दिव्यांग प्रमाण-पत्र की समीक्षा में बताया गया कि 9 से 16 सितंबर के बीच 71 प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए। डीएम ने शेष आवेदनों के निष्पादन के लिए कैंप आयोजित कर कैंप मोड में कार्य करने तथा सभी पात्र आवेदकों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।ओवरलोडिंग एवं दंड अधिरोपण से संबंधित कार्रवाई में 9 से 16 सितंबर के बीच 15.58 लाख रुपये की राशि वसूल की गई।

वहीं, अवैध खनन के मामलों में 14.66 लाख रुपये की वसूली हुई, जबकि साप्ताहिक लक्ष्य 7.10 लाख रुपये निर्धारित था। एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान के तहत 9 से 16 सितंबर तक 1,10,453 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। एनीमिया स्क्रीनिंग के मामले में बांका जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, एनएसडी स्क्रीनिंग अभियान में बांका जिला द्वितीय स्थान पर है।

डीएम ने अभियान की निरंतर समीक्षा एवं क्षेत्र स्तर पर जांच करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।संत रविदास विकास से संबंधित आवेदनों की समीक्षा में पिछले सप्ताह 4,071 आवेदनों के निष्पादन की जानकारी दी गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।