दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह जायसवाल का निधन, बेटे ने दी दुखद खबर

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और वॉइस आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन हो गया। उन्होंने मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी को अपनी आवाज देने के लिए विशेष पहचान बनाई थी। उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा करते हुए बताया कि आशा सिंह जायसवाल ने 22 अगस्त को अंतिम सांस ली।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "वह एक मेहनती आयरन लेडी थीं। कृपया उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना करें। सोशल मीडिया पर उनके काम को देखते रहें और याद रखें, ताकि जहां भी उनकी आत्मा हो, उसे यह जानकर खुशी मिले उन्होंने ...
📡 स्रोत: NewsData.io