डिग्री कॉलेज नाला में खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम आयोजित

डिग्री कॉलेज नाला फतेहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 के तहत मेरा भारत खेलो इंडिया, खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्वपन किस्कू के नेतृत्व में तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर दास के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में खेल के महत्व, युवाओं की खेलों में भागीदारी तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर दास, डॉ. होडिंग मरांडी, विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. अमृत कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रशिक्षक सलील कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
वहीं, जिले स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली दो खिलाड़ियों काजोल कुमारी और प्रिया किस्कू को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io