व्यापार

दिहाड़ी मजदूर को मिला 15 लाख का जॉब ऑफर, सिंगापुर में PhD करने का भी मौका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिहाड़ी मजदूर को मिला 15 लाख का जॉब ऑफर, सिंगापुर में PhD करने का भी मौका

आंध्र प्रदेश के एक आम परिवार से आने वाले रहमतुल्लाह शेख की कहानी बड़ी दिलचस्प है. उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी जिंदगी की दिशा ही बदली दी. ये उन छात्रों के लिए मिसाल है, जो फाइनेंशियल परेशानियों के वजह से अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं. कभी 300 रुपये रोज की दिहाड़ी पर काम करने वाले रहमतुल्लाह ने पढ़ाई जारी रखी.

इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने GATE परीक्षा पास की, IISc से MTech किया और अब सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में PhD कर रहे हैं. रहमतुल्लाह ने आंध्र प्रदेश के जिला परिषद हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने शशिकांत रेड्डी जूनियर कॉलेज से मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री की पढ़ाई की.

आगे चलकर श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में BTech किया. साल 2021 में उन्होंने 8.9 CGPA के साथ डिग्री पूरी की. पढ़ाई के दौरान फाइनेंशियल परेशानियों के बीच उन्होंने पोर्टर का काम भी किया और करीब 300 रुपये रोज कमाए. इसके बावजूद उन्होंने आगे पढ़ने का सपना नहीं छोड़ा.

यह भी पढ़े : LPG e-KYC की डेडलाइन हो गई खत्म, अब कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन? नौकरी के साथ GATE की तैयारी

BTech के बाद फरवरी 2022 में रहमतुल्लाह ने एक मल्टीनेशनल कंपनी में सिस्टम्स इंजीनियर के तौर पर नौकरी शुरू की. नौकरी के साथ उन्होंने GATE की तैयारी भी जारी रखी. 2024 में इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 809 हासिल की.

GATE में अच्छे नतीजे के बाद रहमतुल्लाह को बेंगलुरु के IISc में MTech करने का मौका मिला. यहां उन्होंने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पावर इलैक्ट्रॉनिक्स समेत कई दूसरे विषयों में रुचि ज्यादा की. IISc में वो टीचिंग असिस्टेंट भ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।