डिजनीलैंड मेले में पिज्जा वाले की चाकू गोदकर हत्या:गोरखपुर में 200 मीटर दूरी पर थाना, पुलिस रहती तो बच जाती जान, VIDEO
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →गोरखपुर के खजनी में लगे डिजनीलैंड मेले में पिज्जा की दुकान लगाने वाले युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 11:30 बजे मेले में ही दुकान लगाने वालों में आपस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिज्जा बेचने वाले युवक को पीटने के बाद चाकू से हमला कर दिया।
घायल अवस्था में पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर 2:30 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि दैनिक भाष्कर नहीं करता है। मृतक की पहचान मैनपुरी के विवेक कुमार (28) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी शिवम कौशल को वारदात में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बगल में ही थाना है, अगर समय पर पुलिस पहुंच जाती तो युवक की जान बच जाती। कहासुनी के बाद बढ़ गया विवाद खजनी थाना से 200 मीटर दूरी पर कस्बे में ही डिजनीलैंड मेला लगा है। जिसमे कई तरह के झूले और पकवान के स्टॉल भी लगाए गए हैं।
पांच सितंबर की रात करीब 11:30 बजे मेले में भीड़ कम होने के बाद कर्मचारी खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान ओमनगर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी निवासी विवेक कुमार और गंगादरवाजा, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद निवासी शिवम कौशल (31) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान शिवम ने विवेक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेक के बहनोई निशांत उर्फ पिंकी घायल विवेक को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बहनोई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। निशांत की तहरीर पर खजनी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम कौशल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रदर्शनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि 200 मीटर की दूरी खजनी थाना है लेकिन पुलिस को भनक भी नहीं लगी। लगभग 20 से 25 मिनट तक मारपीट हुई है। इस संबंध में सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
गोरखपुर के डिजनीलैंड मेले में हुए इस दुखद हादसे से यह सिखने को मिलता है कि छोटी-छोटी झगड़े भी बड़े खतरों में बदल सकते हैं। अगर कोई विवाद हो, तो शांतचित्त चर्चा, मध्यस्थता या कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि गुस्से में हाथ बढ़ाएँ। समाज में सहिष्णुता और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देकर हम हिंसा को रोक सकते हैं। पीड़ित और उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, हम सभी को मिलकर एक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए।