डिजिटल बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचाने शाजापुर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आमजन और ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए शाजापुर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान केन्द्र पर शिविर आयोजित कर प्रशिक्षणार्थियों को पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
शिविर में बैंकिंग सुरक्षा और पासवर्ड गोपनीयता, पिन, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ शेयर न करने किसी भी संदिग्ध कॉल या अनजान लिंक से हमेशा दूर रहनें, साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करनें' के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग, लेन‑देन में सावधानी, ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
------- बाईट सत्यवीर सिंह चौहान केन्द्र प्रभारी, शाजापुर
बाईट:- शैलेन्द्र सुमन एलडीएम शाजापुर ----