डिजिटल भुगतान क्रांति के अंतर्गत यूपीआई के 10 वर्ष पूरे

रायपुर, 25 अगस्त 2026 यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में बदलाव लाते हुए दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र की रीढ़ बन गया है। 25 अगस्त 2016 को शुरू हुए यूपीआई के लेनदेन की संख्या में लगभग 13 हजार गुना वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर कहा कि राष्ट्र की इस डिजिटल क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई सिस्टम का शुरू होना भारत के डिजिटल पेमेंट इतिहास का सबसे बड़ा निर्णायक क्षण रहा है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक दशक पहले यूपीआई की शुरुआत हुई थी और यह भारत की डिजिटल पेमेंट यात्रा में अब तक का सबसे निर्णायक फैसला साबित हुआ है। यूपीआई के व्यापक पैमाने और पहुंच पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से कहा कि वे यूपीआई के साथ अपने अनुभव साझा करने को कहा।