डिजिटल होगी जनगणना 2027
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राजकीय आईटीआई में 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियमित सहायकों और तकनीकी सहायकों को जनगणना की प्रक्रिया, सीएमएमएस पोर्टल, ईबी ब्लॉक निर्माण और स्व-गणना से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। उप जिला जनगणना अधिकारी ममता बिश्नोई ने बताया कि स्व-गणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे, जबकि 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण चरण प्रस्तावित है।
श्रीगंगानगर , 23 अक्टूबर। श्रीगंगानगर में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए नियमित सहायकों और तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उप जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक ममता बिश्नोई ने बताया कि जनगणना 2027 के संपूर्ण कार्य का प्रबंधन और निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है।
इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। वहीं, 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण चरण प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के दौरान चार्ज स्तर पर नियुक्त क्षेत्र प्रशिक्षकों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के दायित्वों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला मास्टर ट्रेनर योगेश बजाज और अशोक ने जनगणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और तकनीकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण में सीएमएमएस पीई मॉड्यूल के अंतर्गत ईबी बनाने, एचएलबी से ईबी ब्लॉक तैयार करने, प्रशिक्षण मॉड्यूल और स्व-गणना की प्रक्रिया का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर जिला जनगणना प्रकोष्ठ के प्रोग्रामर जय प्रकाश शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुभाष और कुलविन्द्र सिंह, सहायक प्रोग्रामर दीपक कुमार, सांख्यिकी निरीक्षक सोमदत्त और हेमन्त कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।