डिजिटल लाइब्रेरी में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप:मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, बाथरूम की दीवार में छेद कर मोबाइल से रिकॉर्डिंग का आरोप
लालानगर स्थित एक डिजिटल लाइब्रेरी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक के बेटे ने बाथरूम की दीवार में छेद कर मोबाइल फोन के जरिए छात्राओं की रिकॉर्डिंग की। छात्राओं को शक होने पर आरोपी का मोबाइल चेक किया गया। इसमें कई छात्राओं के वीडियो मिलने का आरोप है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक वीडियो पाए गए। पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक डेहरिया दयाराम निवासी भरथरी बिंद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई छात्राओं के अभिभावक भी लाइब्रेरी संचालक के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वीडियो कहीं शेयर तो नहीं किए गए, इसकी जांच पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच करा रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि बनाए गए वीडियो किसी अन्य व्यक्ति को भेजे गए हैं या सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद लाइब्रेरी बंद घटना सामने आने के बाद डिजिटल लाइब्रेरी बंद कर दी गई है। संचालक ने कहा कि अब वह लाइब्रेरी नहीं चलाएंगे। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से लोगों का विश्वास टूटता है और जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाता है।
📡 स्रोत: NewsData.io