राज्य

डिजिटल युग में तकनीक की सशक्त भाषा बन रही हिंदी : वक्ता

लेखक: AIR Jaipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डिजिटल युग में तकनीक की सशक्त भाषा बन रही हिंदी : वक्ता

जयपुर, 19 अगस्त। कोटा में बुधवार को ‘राजभाषा हिंदी का महत्व और डिजिटल युग में उसकी संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन और डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

क्षेत्रीय आयुक्त सुधीर बत्रा ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में सहज और व्यावहारिक हिंदी का इस्तेमाल सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ आमजन से संवाद को भी प्रभावी बनाता है। केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने राजभाषा हिंदी के स्वरूप और डिजिटल दौर में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल के बीच हिंदी तकनीक के क्षेत्र में भी एक प्रभावशाली भाषा के रूप में अपनी जगह बना रही है।

A
AIR Jaipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।