मनोरंजन

Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में 30 अक्तूबर को आयोजित किया गया.

ये दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें 70,000 हजार लोगों की भीड़ पहुंचने की जानकारी सामने आई है.

इस लाइव शो के लिए खास तैयारियां की गई थीं, जिसमें लेजर लाइट से लेकर ड्रोन्स तक शामिल था.

दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से सोशल मीडिया पर अपडेट सामने आने लगे हैं.

लोगों की प्रतिक्रियां भी सामने आ रही हैं.

वहीं, सामने आए विजुअल्स में देखने के लिए मिला कि स्टेडियम में दिलजीत के शो के लि खास इंतजाम कलरफुल लाइट्स, ड्रोन्स, लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया था.

इसके साथ ही उनकी पंच लाइन 'पंजाबी आ गए ओए' भी लाइट्स से लिखा गया था.

'पंजाबियों को मत सिखाओ...'

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट से एक और बड़ा स्टेटमेंट दिया. उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी फिल्म 'सतलुज' को लेकर गुस्सा जाहिर किया.

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सरकार और सीबीएफसी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी है. जसवंत सिंह खालड़ा मजाक उड़ा रहे हैं, जिसने कितनी लड़ाइयां लड़ी.

हमने उस फिल्म के लिए बहुत लंबे समय तक लड़ाई लड़ी. मैं चुप रहता हूं, मैं सबसे प्यार करता हूं.

अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं; हमारी तरफ से तो सबके लिए सिर्फ प्यार है.'

Diljit Dosanjh hits back hard at the Modi govt and CBFC from his Delhi concert stage: Don t teach Punjabis how to fight battles.

The film you stood on stage and mocked Jaswant Singh Khalra ji s film (Satluj). we fought for a very long time for that film. I stay quiet, I love everyone.

If someone hates us, no problem, from our side it s only love for everyone!

From 120+ censor cuts to blocking its release, they tried everything to bury the Jaswant Singh Khalra story. Diljit s voice just proved the truth can t be silenced. 👑🔥

Rajat Jain (@RajatJa

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।