मनोरंजन

दिल्ली को 1941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बारापुला कॉरिडोर करेगा सफर आसान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली को 1941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बारापुला कॉरिडोर करेगा सफर आसान

देश की राजधानी दिल्ली की रोड नेटवर्क को और भी बेहतर बनाने की दिशा में कल मंगलवार 29 सितंबर को कई बड़ी परियोजनाओं उद्घाटन और शुभारंभ हुआ.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कल दिल्ली को 1941 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

इनमें नौ साल की देरी के बाद तैयार बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन शामिल है, जबकि मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी रोड गोल चक्कर अंडरपास की आधारशिला रखी गई.

इनमें बारापुला फेज-3 को काफी अहम मना जा रहा है.

करीब 10.9 किलोमीटर के इस एलिवेटेड कॉरिडोर को मौजूदा बारापुला नेटवर्क से जोड़ा गया है.

इससे पूर्वी दिल्ली को सराय काले खां के रास्ते दक्षिणी दिल्ली और एम्स से जोड़ने वाला सफर आसान हो जाएगा.

सराय काले खां के सामने जाम का दबाव घटने की उम्मीद

कॉरिडोर का करीब 3.5 किलोमीटर हिस्सा मयूर विहार फेज-1 को सीधे सराय काले खां से जोड़ेगा.

इसके चालू होने के बाद पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद से दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को सराय काले खां बस अड्डे के सामने रिंग रोड के व्यस्त हिस्से से गुजरने की जरूरत कम पड़ेगी.

अभी दक्षिणी दिल्ली और एम्स की ओर से आने वाले जिन वाहनों को गाजियाबाद या पूर्वी दिल्ली जाना होता है, उन्हें बारापुला फेज-1 और फेज-2 से निकलकर सराय काले खां के सामने रिंग रोड होते हुए एनएच-9 की ओर जाना पड़ता है.

नए कॉरिडोर के बाद ऐसे वाहन मयूर विहार की दिशा में सीधे आगे बढ़ सकेंगे.

परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा के अनुसार, नए मार्ग से रिंग रोड के इस हिस्से पर वाहनों का दबाव करीब 30 से 35 प्रतिशत तक कम हो सकता है. कॉरिडोर को गुरुवार से आम यातायात के लिए खोले जाने की उम्मीद है.

रोज करीब 15,800 वाहनों को फायदा</str

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।