दिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या:चाकू से गोदा, वारदात के वक्त अकेली थी; आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ। अतिरिक्त DCP अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar