दिल्ली में 70 साल की महिला की हाथ-पैर बांधकर हत्या, घर से ज्वेलरी गायब

दिल्ली के पॉश जंगपुरा इलाके के पंतनगर में 70 वर्षीय प्रीति कुमार की हत्या से सनसनी फैल गई. वह बेटियों की शादी के बाद घर में अकेली रहती थीं. आरोप है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी. बेटी सुबह घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला और महिला अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी थीं. घर से ज्वेलरी और सामान गायब मिला.
📡 स्रोत: NewsData.io