दिल्ली में 1,941 करोड़ की चार सड़क परियोजनाएं शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में 1,941 करोड़ रुपये की लागत वाली चार बड़ी सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है।
अमित शाह ने बारापुला में आयोजित एक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य लोग मौजूद रहे।
चारों परियोजनाओं में सबसे बड़ी बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड कॉरिडोर परियोजना है। इसका उद्देश्य पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच बेहतर और सीधा संपर्क उपलब्ध कराना है।
परियोजना के तहत मयूर विहार फेज-1 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बीच सिग्नल-फ्री मार्ग बनाया जाएगा।
यह फ्लाईओवर सराय काले खां में बने मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इससे करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार पूरा हो जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय जो काम अटके और लंबित रहते थे, उन्हें अब पूरा किया जा रहा है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि इसके पीछे दो शक्तियां हैं। इनमें एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी जनता के वोट की ताकत है।
(बाइट- रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली)