व्यापार

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप

दिल्ली में आज यानी 10 अक्टूबर को घर से बाहर निकलने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि किन सेवाओं पर असर पड़ने वाला है.

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. इसका असर कई सेवाओं पर असर पड़ रहा है.

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

इसके चलते मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद है, कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और शराब की दुकानें भी बंद रखी गई हैं.

इसके अलावा कुछ स्कूल-कॉलेजों ने ऑनलाइन क्लास या परीक्षा रोकने का फैसला लिया है.

अगर आप आज बैंक जाने, ट्रेन पकड़ने, मेट्रो से सफर करने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो पहले जान लें कि कहां क्या स्थिति है.

दिल्ली में आज बैंक क्यों बंद हैं?

दिल्ली में आज बैंक बंद हैं, लेकिन इसकी वजह सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं है. 10 अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए RBI के नियमों के मुताबिक सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे.

आमतौर पर बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा हर रविवार को बंद रहते हैं.

लेकिन, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.

शराब की दुकानें रहेंगी बंद?

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को सभी रिटेल शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है.

इसमें भारतीय, विदेशी और देशी शराब बेचने वाली दुकानें शामिल हैं. कुछ मॉल में मौजूद शराब की दुकानों पर भी यह पाबंदी लागू है.

हालांकि, लाइसेंस प्राप्त रेस्टोरेंट, बार और क्लब में शराब परोसने की अनुमति जारी रहने की जानकारी सामने आई है.

यानी शराब की खुदरा दुकानों पर बिक्री बंद रहेगी, लेकिन हर जगह शराब की बिक्री और सर्विस पर एक जैसी पाबंदी नहीं है.

दिल्ली मेट्रो बंद है? विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने की घोषणा की गई थी.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद DMRC न

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।