राज्य

दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत के कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका है.

मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. बारिश और तेज हवा से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है.

23 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 21 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है.

कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम दिल्ली में 21 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी और बिजनौर में बारिश की चेतावनी है.

कुछ जगहों पर हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.<

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।