दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। इंडिगो ने कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में कर लिया।
इसके बाद पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। वीडियो वायरल, यात्री फायर-फायर चिल्लाते दिखे इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें यात्री फायर-फायर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वहां बैठे दूसरे यात्री ओवरहेड बिन (सामान रखने वाली जगह) से सामान हटाते दिखाई दे रहे हैं।
DGCA के नियमों में पावर बैंक इस्तेमाल करना प्रतिबंधित मई में भी हुई थी इंडिगो प्लेन में पावर बैंक फटने की घटना इससे पहले मई 2026 में भी हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए थे। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था।
घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। तब यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर… ------------------ ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग: विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 7 अक्टूबर की शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।
इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 150 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar