दिल्ली में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पहली किस्त जारी की

अगस्त 26, नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की पहली किस्त के रूप में ₹2,500 की राशि जारी की। कार्यक्रम में करीब 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
इसके बाद 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि सीधे ट्रांसफर होनी शुरू होगी।योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। लाभार्थियों को राशि प्राप्त करने के लिए दो विकल्प उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पात्र महिलाओं को पहली किस्त के रूप में ₹2,500 की आर्थिक सहायता राशि जारी की। लाभार्थी महिलाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह योजना दिल्ली की महिलाओं तक पहुंची है।दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त को पोर्टल की शुरुआत की गई थी।
दिल्ली सरकार के अनुसार, अब तक 9.13 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि 6.52 लाख आवेदन पूरे किए जा चुके हैं। यह योजना 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल थी। सरकार ने इसके लिए ₹5,100 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। फोटो- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)