दिल्ली एयरपोर्ट में पानी भरने की AI पोस्ट पर कार्रवाई:दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया हैंडल्स की सूची दी गई; FIR भी दर्ज हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली में दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ को लेकर AI से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने गलत जानकारी फैलाने वाले इन सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ 6 सितंबर को FIR दर्ज कराई थी।
शिकायत के साथ इन हैंडल की सूची दिल्ली पुलिस को भी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 4 सितंबर को राजधानी में तेज बारिश के बाद कुछ लोगों ने AI से बनाए गए वीडियो और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन वीडियो को गलत तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट का बताया गया। भारी बारिश के बाद फोटोज वायरल दिल्ली एयरपोर्ट पर 4 सितंबर की दोपहर भारी बारिश के कारण टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 की ओर जाने वाली सड़कों और फोरकोर्ट में पानी भर गया था।
इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने AI से बनाए गए और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो शेयर किए। अधिकारियों ने कहा कि इन वीडियो के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ की गलत तस्वीर पेश की गई। इस मामले में सरकार ने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आगे भी होगी कानूनी कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के बारे में भ्रामक या गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा था। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली उड़ानें देरी से दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से पैसेंजर्स को परेशानी हुई ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में खराब मौसम से 4 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट:5 उड़ानों को जयपुर भेजा गया दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और भारी बारिश का असर हवाई यातायात पर पड़ा है।
मौसम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। ये खबर भी पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar