अपराध

दिल्ली गैंगरेप- आरोपियों ने घर फोन करने की धमकी दी:पीड़ित ने कहा- कर दो, FIR की जानकारी सामने आई; DU छात्राओं ने निकाला मार्च

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 23 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली गैंगरेप- आरोपियों ने घर फोन करने की धमकी दी:पीड़ित ने कहा- कर दो, FIR की जानकारी सामने आई; DU छात्राओं ने निकाला मार्च

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में FIR की जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स (HT) के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके पास पहुंचे, जब वह अपने दोस्त के साथ बैठी थी। आरोपियों ने उन्हें घर फोन करने की धमकी दी।

पीड़ित ने उनसे कहा- मेरे परिवार को पता है कि मैं दोस्त के साथ बाहर आई हूं। आप लोग मेरी मां को फोन कर सकते हैं। FIR के मुताबिक, आरोपी पीड़ित को पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए। वहीं गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। घटना 21 सितंबर के शाम की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों ने शुक्रवार को गर्गी और कमला नेहरू कॉलेज के बाहर मार्च निकालकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद पार्क गई थी नाबालिग FIR के मुताबिक, पीड़ित की मां लोगों के घरों में खाना बनाती हैं। घटना के समय वह काम पर गई थीं। पीड़ित ने अपनी बड़ी बहन को 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर जाने की जानकारी दी थी। दोनों शाम करीब 5:45 बजे ऑटो से कालकाजी मंदिर पहुंचे और करीब 7 बजे तक वहां रहे।

इसके बाद दोनों ने मेट्रो स्टेशन के पास से चिप्स और पानी खरीदा और आस्था कुंज पार्क पहुंचे। दोनों पार्क के गेट नंबर 7 से अंदर गए और एक बेंच पर बैठ गए। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित के दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारा और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन ले लिए गए और उसके दोस्त को पीड़ित से दूर ले गए।

पिस्टल दिखाकर पीड़ित को झाड़ियों की ओर ले गए FIR के मुताबिक, दो आरोपी पीड़ित को झाड़ियों की तरफ ले गए। उसने उनसे कहा कि जो पूछना है, यहीं पूछें और उसकी मां से फोन पर बात कर लें। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीसरे साथी को बुलाया और पिस्टल निकालने को कहा। उसने अपनी पैंट की जेब से पिस्टल निकाली।

पीड़ित के बयान के मुताबिक, दो आरोपियों ने चाकू निकाले और उसे पार्क की अंधेरी जगह पर ले गए। वहां एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद बाकी दो आरोपियों ने भी उसे पार्क में दूसरी जगह ले जाकर चाकू की नोक पर रेप किया। पीड़ित ने आरोपियों के निकनेम याद कर लिए FIR के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की पर गैंगरेप के आरोप और उसके बाद की घटनाओं के बारे में है। यह विषय लैंगिक हिंसा और पुलिस के दुरुपयोग को उजागर करता है, जिससे समाज में गहरी चिंता पैदा होती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अपराधी पुलिस की पहचान का इस्तेमाल करके पीड़ित को डराने और नियंत्रण में रखने की कोशिश करते हैं, जो न्याय व्यवस्था पर विश्वास को कमजोर करता है। इस घटना का आम जनता पर असर यह हो सकता है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।