देश

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से खराब मौसम के कारण 14 फ्लाइट डायवर्ट

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से खराब मौसम के कारण 14 फ्लाइट डायवर्ट

अगस्त 24, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

हालात यह हैं कि एयरपोर्ट पर उतरने वाली 14 उड़ानों को रूट डाइवर्ट कर नजदीकी शहरों की ओर भेजना पड़ा है। इनमें 12 घरेलू उड़ानों के साथ-साथ 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।दिल्ली आने वाली उड़ानों में 11 को जयपुर, 2 को चंडीगढ़ की और एक को लखनऊ डायवर्ट किया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित उड़ानों की स्थिति अवश्य जांच लें ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे उड़ानों के संचालन में और देरी होने की संभावना है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।