दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या:चार में से 2 गोलियां सिर में लगीं; हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दिल्ली आया नगर में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। विजय को चार गोलियां लगीं थीं, जिसमें से दो गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट आई है।
इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में हिंदी में चेतावनी दी गई है- भागने से काम नहीं चलेगा, फील्ड में आओ। किसी को भागने नहीं दूंगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,- पोस्ट में “भाऊ गैंग” और “Since-2020” लिखा है । पुलिस पोस्ट की जांच रही है कि इस दावे का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।
किसी बच्चे को भेजकर विजय को बाहर बुलवाया था विजय के चाचा देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि विजय सुबह 5 बजे जिम के लिए घर से निकला था। 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि विजय को किसी ने गोली मार दी। देवेंद्र ने आगे कहा कि हमलावर जानते थे कि जिम के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अपनी पहचान छिपाने के चलते ही उन्होंने एक बच्चे के जरिए विजय को जिम से बाहर बुलवाया।
चार हमलवारों में से दो बाइक पर बैठे रहे, जबकि दो ने उस पर फायरिंग की। दो साल पहले हुए हत्याकांड से भी जुड़ रही कड़ी विजय के चाचा देवेंद्र ने बताया कि आया नगर गांव में दो साल पहले विजय के छोटे भाई अजय के दोस्त दीपक ने अरुण नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक के अलावा अजय और योगेश नाम के एक युवक को भी दोषी पाया गया था।
तीनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं, अरुण के परिवार को शक है हत्याकांड में सिर्फ अजय ही नहीं, बड़ा भाई विजय भी शामिल था। देवेंद्र का दावा है कि इसी के चलते अरुण के परिवार के लोग विजय को कई बार धमकियां भी दे चुके थे। पुलिस अब इस पुराने हत्याकांड और सोमवार की वारदात के बीच की कड़ियां तलाश रही है।
------------- ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे घेरा तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
दिल्ली के एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की 15 राउंड फायरिंग से हत्या के मामले में चार बदमाशों ने बाइकों पर हमला करके सिर में गोलियाँ लगाई। यह घटना न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की कमी और अपराधियों के साहस को उजागर करती है। ऐसी हिंसा से समाज में डर और असुरक्षा बढ़ती है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर गैंग के जिम्मेदारी लेने के दावे से अपराधियों का मनोबल बढ़ सकता है, जिससे कानून व्यवस्था पर और दबाव पड़ता है।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
विजय कुमार की इस दुखद मौत से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं देती। यदि किसी भी प्रकार का मतभेद हो, तो संवाद, कानूनी मार्ग और शांतिपूर्ण मध्यस्थता सबसे बेहतर विकल्प हैं। समाज को चाहिए कि वह सहिष्णुता, सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दे। हम सभी को मिलकर ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे घातक घटनाएँ न हों।