दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को आधिकारिक पेंशन पत्र 26 अगस्त को सौंपे जाएंगे

दिल्ली सरकार इस महीने की 26 तारीख को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को आधिकारिक पेंशन पत्र सौंपेगी। सरकार ने बताया कि पेंशन की राशि अगले महीने की पहली तारीख से सीधे महिलाओं के खातों में जमा होना शुरू हो जाएगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि योजना शुरू होने के मात्र 18 दिनों में ही लगभग आठ लाख महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, जबकि इसके बाद पांच लाख से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं।